गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। डीएम समीर सौरभ ने गुरुवार को मांझा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बारी-बारी से सभी कार्यालयों में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व सभी कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण व आम नागरिकों को बेहतर एवं समय से सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से समाधान करें। य...