Gopalganj News: मांझागढ़ के मड़वा टोला गांव में मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत के बाद हंगामा व प्रदर्शन
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा टोला गांव में छत से सड़क पर पानी गिराने को लेकर पड़ोसी के साथ हुए विवाद में मारपीट के दौरान जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक मड़वा टोला गांव निवासी मोतीलाल पंडित थे। उनकी मौत की खबर गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को ग्रामीण मृतक के शव लेकर मांझागढ़ थाने पर पहुंचे और थाना के गेट पर शव रखकर घंटों प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग थी कि मामले में नामजद सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना था कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब वे शव को थाने के गेट से नहीं हटाएंगे। प्रदर्शन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.