Gopalganj News: मांझागढ़ के भड़कुइया गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से शिक्षिका की मौत, पति जख्मी
गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझागढ़ थाने के भड़कुइया गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शिक्षिका की मौत हो गई। हादसे में उनके पति विजय कुमार राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका शांति प्रभा मांझागढ़ के लंगटूहाता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका थीं। वह शहर के लखपतिया मोड़, सरेया वार्ड नंबर दो निवासी विजय कुमार राम की 50 वर्षीया पत्नी थीं।
हादसे की सूचना हादसे की सूचना पर मांझागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। जख्मी विजय कुमार राम को इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि विजय कुमार राम रोज की तरह शनिवार को पत्नी को स्कूल से लाने गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। भड़कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.