गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: मांझागढ़। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मांझा प्रखंड की चार पंचायतों के 21 वार्ड बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति निमुइया पंचायत के सभी 15 वार्ड, गौसिया के तीन, भैसही के दो और पुरैना पंचायत के एक वार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों में पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई परिवार चचरा बनाकर रात गुजारने को मजबूर हैं। बड़ी संख्या में लोग मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों और विद्यालयों में शरण लिए हुए हैं। निमुईया पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ पीड़ितों ने शरण ले रखी है। विद्यालय के समीप तेजी से हो रहे कटाव से भवन पर खतरा मंडरा रहा है।

आवागमन में बाधा गांवों में आवागमन भी हुआ बाधित। निमुईया पंचायत के मुखिया विनोद सहनी ने बताया कि पंचायत के सभी व...