गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने के नटवा में महावीरी अखाड़ा में हुई झड़प मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावे एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार डीजे संचालक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार गांव निवासी ब्रजेश यादव उर्फ धुमन यादव के रूप में की गई है। मामले में आरोपित अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...