गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप एक सप्ताह पूर्व हुई अंडा कारोबारी के चालक से 1.29 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने रविवार की रात छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा गांव का मंजीत कुमार व बली छापर गांव का सोनू यादव, सदौवा गांव का मन्नू सिंह, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर का विशाल कुमार, काशी टेंगराही का सचिन पटेल व महम्मदपुर के सौरभ कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 67 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

क्या हुआ घटना में सदर एसडीपीओ दो कृपाल चन्द्र जयसवाल ने सोमवार को महम्मदपुर थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि पटना के अनिसाबाद से अंडा बेचकर लौट रहे चालक तोता कुमार राम को आरोपितों ने रास्ते में रोक लिया। बकरी को गाड़ी से कुचलन...