गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के मशानथाना गांव में मंगलवार को पूर्व में किए गए केस को नहीं उठाने पर एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। चाकू युवक के हाथ में लगा है। जख्मी हालत में इलाज के लिए युवक को मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक पप्पू सिंह का 30 वर्षीय बेटा राहुल सिंह बताया गया है। घटना के संबंध में चाकूबाजी में जख्मी युवक ने बताया कि वह गांव से अपने घर जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद पूर्व में उनलोगों पर किए गए केस को उठाने की बात कहने लगे। केस उठाने से इनकार करने पर उक्त लोग गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपित मौके ...