Gopalganj News: मरम्मत को ले तीन जिलों को गोपालगंज से होगी बिजली आपूर्ति
गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज, सारण जिले के अमनौर स्थित 220 केवी मेन ग्रिड में सोमवार को जीआईएस पैनल के डक्ट बोर्ड में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते अमनौर 220 केवी मेन लाइन बंद रहेगी। इस दौरान शहर के अरार मोड़ स्थित पावर ग्रिड से गोपालगंज, सीवान और सारण जिले के आधे हिस्से में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए गोपालगंज ग्रिड के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल अमनौर 220 केवी मेन ग्रिड से सारण के मशरक, सीवान के तरवारा व महराजगंज तथा गोपालगंज के हथुआ और विजयीपुर 132 केवी ग्रिड को कुल 450 मेगावाट तक बिजली की आपूर्ति होती है।
मरम्मत कार्य और आपूर्ति अमनौर ग्रिड में मरम्मत कार्य के दौरान इन क्षेत्रों में गोपालगंज ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाएगी। निर्बाध आपूर्ति के लिए शनिवार को ग्रिड के अधिकारियों ने तैयारी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.