गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के बनकटिया पंचायत के लोहटी गांव के वार्ड संख्या पांच में मनरेगा के तहत वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के नाम पर दर्ज कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा की वेबसाइट पर काली माता स्थान और ब्रह्मा बाबा स्थान पर दो जल सोख्ता (वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) का निर्माण दिखाया गया है, जबकि मौके पर ऐसा कोई निर्माण दिखाई नहीं देता है। इस संबंध में रामहरि पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, धीरज पाण्डेय और आदित्य पाण्डेय ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर दोनों कार्यों की स्थल जांच कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मनरेगा की वेबसाइट पर दोनों स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होने की...