गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भोरे प्रखंड के कोरया गांव में मंगलवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बैठक हुई। अध्यक्षता विक्रमा राय ने की। जबकि संचालन रत्नेश कुमार राय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सत्येंद्र सिंह को भोरे प्रखंड अध्यक्ष, सौरभ कुमार उर्फ बिक्की राय को उपाध्यक्ष और धन्नू कुमार राय को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंच जिले के हर गांव तक पहुंचकर समाज को जोड़ने का काम करेगा। बैठक में आलोक राय, विनय राय, बाल्मीकि कुमार, प्रदुमन राय, टीपू सिंह, पवन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...