गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता आगामी 10 अक्टूबर को भोरे के एक निजी मैरेज हॉल में क्रिएटर मीट-अप 2026 का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को शिक्षाविद डॉ. जैनेन्द्र कुमार शुक्ल प्रभात की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जिले का यह पहला अनोखा मंच होगा जहां गायकी, संगीत, डांस, कॉमेडी, एक्टिंग और मेहंदी कला जैसी विभिन्न विधाओं के युवा, पुरुष और महिला कलाकार एक साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजक धर्मेंद्र कुमार जायसवाल और सोनू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप-20 कलाकारों को पुरस्कार व सम्मान मिलेगा। जबकि शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सोनपुर मेला के मंच पर दिखेगी सदियों पुरानी विरासत की झलक बैठक में अरुण...