गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: गोपालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित दो मंजिले मकान के बरामदे से वृद्ध द्वारा राइफल लहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि बुधवार को जगतौली गांव में नल-जल योजना की पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वृद्ध ने अपने दरवाजे से होकर पाइप बिछाने का विरोध करते हुए राइफल लहराया था। इस संबंध में बीडीसी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने पड़ोसी पर आरोपी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...