गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: भोरे, एक संवाददाता। पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड की 17 पंचायतों में परिसीमन का काम गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए 51 कर्मियों की तैनाती की गई है। मोबाइल एप के माध्यम से गांवों का सर्वे कर उसकी मैपिंग की जाएगी। जिसमें प्रत्येक गांव की चौहद्दी और भौगोलिक स्थिति का मिलान करते हुए सीमा का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मी गांवों में पहुंचकर आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 10 दिनों के अंदर पूरा करना है। परिसीमन की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कर्मियों को निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- नावकोठी में पंचायत परिसीमन की तैयारी शुरू यह भी पढ़ें- Bh...