गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: भोरे।एक संवाददाता स्थानीय राज नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय भोरे में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय 'मशाल-2026' का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। उद्घाटन बीडीओ मुकेश कुमार ने दीप जला कर किया। प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक और खेल प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षक प्रतिभागियों को 'मशाल' कार्यक्रम की मूल अवधारणा और विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बता रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को निखारना है। प्रतिभागियों का आह्वान किया गया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों और गतिविधियों को अपने-अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को स...