गोपालगंज, नवम्बर 4 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि इस दौरान तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पहली कार्रवाई भोरे पश्चिम टोला स्थित एक मुर्गी फार्म के पास की गई। जहां से 30 बोतल शराब बरामद की गयी। मामले को लेकर राम एकबाल भगत और बैजनाथ भगत उर्फ विकास भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी करवाई भी भोरे पश्चिम टोला में ही की गई। इस दौरान बाइक से ले जाई जा रही 28 पेटी शराब बरामद की गई । हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार तस्कर की पहचान बड़हरा गांव के मनीष ठाकुर के रूप में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...