गोपालगंज, अगस्त 17 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के परसौनी गांव में छत की हो रही ढलाई को खराब करने से मना करने पर पति पत्नी को मारपीटकर घायल करते हुए एक लाख रूपए छीन लिए गए। इस मामले में 11 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उसी गांव के बाबुनंद बिन की पत्नी बबुंती देवी ने अपने ही गांव के सुदामा बिन सहित छह लोगों को आरोपित बनाया है। कहा है कि वह पति के साथ छत की ढलाई करा रही थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...