गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने के नदवा गांव में शनिवार को जमीन विवाद में नि:संतान बुजुर्ग दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले को लेकर जख्मी बुजुर्ग जवाहर यादव ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उनके बड़े भाई स्व. स्वामीनाथ चौधरी के पुत्र हरिनंदन यादव व लालजी चौधरी के पुत्र पप्पू यादव ने घर में घुसकर उनके व उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज और लाठी डंडे से मारपीट की। कहा है कि उन्हें कोई संतान नहीं है, इसलिए दोनों आरोपित उनकी घर और जमीन अपने नाम करवाने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...