गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर बाजार में बुधवार की देर रात वाहन जांच के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम में दिल्ली नंबर एक कार से 332 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कार पर सवार तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश ने बताया कि उनकी टीम उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमावर्ती इलाके में स्थित भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर बाजार में वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के क्रम में एक कार को रोका गया। जब उसे रोक कर तलाशी लेने का प्रयास किया जा रहा था तो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: छापेमारी में 171 बोतल शराब जब्त जब कार की तलाशी ली गई तो उसके भीतर 332 लीटर देसी शराब छुपा कर रखी गई थी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ कार को जब्त ...