गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: भोरे। एक ​संवाददाता स्थानीय थाने के हीरा पाकड़ गांव के अजय पांडेय के घर में गत रविवार की देर रात को हुई चोरी मामले में 36 घंटे बाद तक भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे पीड़ित व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मालूम हो कि अजय पांडेय के परिवार के सदस्य रविवार की रात को मकान के पीछे के कमरों में ताला बंद कर आगे के कमरों में सो गए थे। इसी दौरान देर रात को चोर घर के पिछले हिस्से में घुसकर 22 हजार रुपए नगद व करीब साढ़े चार लाख रूपए मूल्य के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा चोर चार बड़े बक्से भी उठा ले गए, जिनमें करीब 25 हजार रुपए के कपड़े थे। सुबह में पीड़ित के घर से कुछ ही दूरी पर चोरों द्वारा तोड़े गए बक्से और तितर-बितर हुआ सामान खेत में फेंका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रो...