Gopalganj News: भूमि विवाद में मारपीट, गोली मारने की दी धमकी, प्राथमिकी
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने के मोतीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर गांव के अमित कुमार श्रीवास्तव ने लुहसी गांव के सुमित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि गत आठ अक्टूबर को गांव में सर्वे का काम चल रहा था। इसी बीच सुमित सिंह आकर उनकी जमीन को अपना बताने लगे। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया।। ----- 13 लीटर शराब बरामद,केस दर्ज भोरे। जगतौली ओपी पुलिस ने सोमवार को खरपकवा गांव में छापेमारी कर एक पुराने बंगले से 13.2 लीटर शराब बरामद की । हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार तस्कर अमरेन्द्र भगत बताया गया है। मामले में उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.