गोपालगंज, सितम्बर 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड के सलेमपुर गांव में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बरौली प्रखंड इकाई की बैठक बलिराम तिवारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन बाल्मीकि कुमार ने किया। संगठन विस्तार के तहत वीरेंद्र सिंह को प्रखंड सलाहकार, कृष्णा सिंह को प्रखंड मंत्री और बलिराम तिवारी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर कई लोगों को संगठन से जोड़ा गया। यूजीसी नियम, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के वर्तमान स्वरूप पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष विनय राय, आलोक राय, रानू सिंह, बाल्मीकि कुमार, पवन सिंह, सुनील सिंह, मनीष कुमार, अनीश कुमार बिट्टू, नरेश सिंह, भोली पांडेय, प्रिंस सिंह, ऋतिक पांडेय, मनोज ब्रह्मर्षी, विनोद पांडेय, राकेश शाही, राकेश राय, उमेश तिवारी, ...