गोपालगंज, नवम्बर 3 -- गोपालगंज में किशोर की मौत Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के भितभेरवा वार्ड नंबर 14 में मंगलवार को खेत की ओर स्थित बरगद के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। मृतक राजू साह का 16 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार को वह अपने घर से बाहर निकला था। इस दौरान बरगद के पेड़ की ओर जब लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि उसने फांसी के फंदे से लटकर अपनी जन दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ-साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। इसके बाद लोगों ने सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचनाम मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बा...