गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। थावे थाने के विदेशी टोला गांव में बुधवार को हिस्से के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक व उसकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी पति-पत्नी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना का विवरण जख्मी स्व. लक्ष्मण प्रसाद का 32 वर्षीय बेटा कृष्णा कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई घर में उसे हिस्सा नहीं दे रहा है। हिस्से की मांग करने पर वह गाली-गलौज करते रहता है। बुधवार को हिस्से के विवाद को लेकर उसकी पत्नी वंदना देवी से भाई व भौजाई झगड़ा कर रहे थे। उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। इसके बाद भी सभी उसके साथ मारपीट कर रहे थे।

मारपीट की घटना मारपीट के दौरान गले में रस्सी डालकर उसे मारने का भी प्रयास किया गया। मारपीट की ...