गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: बरौली। प्रखंड की सरेया नरेंद्र पंचायत के नेउरी गांव में शनिवार को नवचंडी सह पिंडी प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भगवान के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नवनिर्मित मंदिर परिसर से शुरू होकर नेउरी बाजार, जाफर टोला, रतनसराय पूर्वी ढाला होते हुए मांझी-बरौली सड़क स्थित दरिया आश्रम के समीप शिव मंदिर के तालाब तक पहुंची। यहां वैदिक विधि-विधान के साथ जलभराई कर श्रद्धालु विभिन्न गांवों की परिक्रमा करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ मैथन में रुद्र चंडी म...