गोपालगंज, सितम्बर 14 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के भठवा गांव में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भठवा में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे एक सप्ताह तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसे लेकर आयोजन समिति के सदस्य कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गोराजू में विधिविधान से हुई गणपति की स्थापना शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थल पर जुटने लगी है। गणेशोत्स...