गोपालगंज, नवम्बर 4 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा। जिसमें प्रखंड की सभी 22 पंचायतों में शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 89 टीमें गठित की गई हैं। पहले चरण में पांच नवंबर को टीम संख्या एक से 45 तक के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 12 नवंबर को टीम संख्या 46 से 89 तक में शामिल कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक जिसमें अभियान के संचालन, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने व निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की ज...