गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के सबली निवासी जेपी सेनानी व पूर्व विधायक रहे विद्या भूषण सिंह की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह सीमावर्ती सीवान जिले के बसंतपुर विधानसभा क्षेत्र से सन 1977 में विधायक रहे थे। उन्होंने जेपी आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह नौ बजे पैतृक गांव सबली में गोगा घोंघारी नदी के तट पर किया जाएगा। वहीं, पूर्व डीआईजी राम नारायण सिंह, पूर्व जिला पार्षद विजय बहादुर यादव, पूर्व मुखिया सुनिल सिंह, जेपी सेनानी चंद्रमा सिंह, मुखिया नागेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली, पूर्व मुखिया अजय शुक्ला आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...