गोपालगंज, जुलाई 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक रूदल राम का आठ वर्षीय बेटा रवीश कुमार था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रवीश कुमार अपने घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिवार के सदस्यों की नजर जब उस पर पड़ी तो इलाज के लिए लेकर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालपुर के दुबे खरेया गांव में घर के पीछे खेल रही किशोरी को सांप ने डसा, मौत प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार क...