गोपालगंज, अगस्त 27 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी एकनाथ यादव के 14 वर्षीय किशोर सुमित के लापता होने की सूचना है। परिजनों के अनुसार सुमित गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे घर से टहलने के लिए निकला था। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की। लेकिन ,अब तक सुमित का सुराग नहीं मिला है। पुलिस को सूचना दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...