Gopalganj News: बैकुंठपुर के 28 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता
गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। बैकुंठपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब सुबह पौष्टिक नाश्ता मिलेगा। गुरुवार को हकाम अपग्रेड मिडिल स्कूल में इस योजना की शुरुआत की गई। कर्नाटक के श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ओर से संचालित इस पहल के तहत बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के 28 सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है। योजना के लिए हकाम, चिउटाहां, बंगरा और प्यारेपुर पंचायतों के स्कूलों का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को सुबह पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है। ट्रस्ट के प्रतिनिधि कुमार चंदन ने बताया कि बिहार में फिलहाल बैकुंठपुर और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। चयनित विद्यालयों के बच्चों को नियमित रूप से नाश्ता उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.