गोपालगंज, अक्टूबर 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के बेलबनवा गांव के समीप एनएच 27 पर मंगलवार को बस से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका के परिजनों ने किराए को लेकर कंडक्डर से विवाद होने के बाद धक्का देकर बस गिराने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने के ही ढोढ़वलिया गांव के वहीद मियां की 70 वर्षीया पत्नी कलमा खातून मंगलवार को किसी काम से गोपालगंज शहर में आई हुई थी। काम होने के बाद वह शहर के बंजारी मोड़ के समीप से बस पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान वह बस से उतरने के दौरान गि...