गोपालगंज, जुलाई 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के समीप स्थित तिलंगही मैदान में सोमवार की सुबह बिहार पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा एक युवक अचानक फील्ड में बेहोश हो गया। युवक के बेहोश होने के बाद साथ में दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने उसे उठाकर इलाज के लिए आनन-फानन में मॉडल सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के ही बसडीला नवका टोला गांव के जयप्रकाश प्रसाद का 22 वर्षीय बेटा रंजीत कुमार था।

दौड़ के दौरान बेहोशी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार बिहार पुलिस की नौकरी पाने के लिए हर रोज की तरह तिलंगही मैदान में अपने कुछ साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए सोमवार की सुबह भी गया हुआ था। दौड़ लगाने के क्रम में अचानक वह बेहोश होकर ...