गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: मांझागढ़। एक संवाददाता प्रखंड में सोमवार की सुबह से हो रही बारिश के कारण पिपरा गांव के समीप गंडक नहर के किनारे स्थित पक्की सड़क पर मंगलवार को दो बड़े पेड़ अचानक गिर पड़े। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरी और कुल्हाड़ी की मदद से पेड़ों की टहनियों और तनों को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पेड़ों को पूरी तरह हटाया गया। जिसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन फिर से सामान्य हो सका।

हिंदी हि...