गोपालगंज, जुलाई 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज,जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। कहीं जंफर कटने तो कहीं इंसुलेटर पंचर होने से लोकल फॉल्ट लगातार बढ़ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में तीन से पांच घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। लगातार बाधित आपूर्ति से उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है।

बिजली संकट का सामना भोरे, कटेया, पंचदेवरी, विजयीपुर, हथुआ, फुलवरिया, थावे, सिधवलिया, बैकुंठपुर, उचकागांव तथा अन्य प्रखंडों में उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भोरे के संतोष त्रिपाठी, हथुआ के मुकेश कुमार, कटेया के संजीव सिंह, बैकुंठपुर के ब्रजेश कुमार तथा शहर के रंजीत बैठा ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण रात अंधेरे मे...