गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: बारिश की उम्मीद ने बढा़ई रोपनी की रफ्तार, लक्ष्य का 22 फीसदी पूरा गोपालगंज। मानसून की रफ्तार भले ही अभी पूरी तरह नहीं बनी हो, लेकिन किसानों ने बारिश की उम्मीद में धान की रोपनी तेज कर दी है। कहीं पंपसेट तो कहीं निजी बोरिंग के सहारे खेतों में पानी पहुंचाकर रोपनी की जा रही है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाने के बाद किसान बड़ी संख्या में खेतों की ओर लौटे हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले में बिचड़ा आच्छादन ने पकड़ी रफ्तार, 85.27 प्रतिशत हुई बुवाई कृषि विभाग के ताजा आंकड़े कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में धान रोपनी का कार्य अब गति पकड़ चुका है। अब तक 89,206.34 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 19,695.30 हेक्टेयर यानी 22.08 प्रतिशत क्षेत्र में रोपनी पूरी हो चुकी है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार...