गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भादो की विदाई से पहले मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवा का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। बीते दो दिन में 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज हवा के कारण दिन में ही हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम में बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को हवा की रफ्तार करीब 39 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवा के बीच बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश होती रही। लगातार दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज का असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा है। लोग जरूरी काम से ही घरों...