Gopalganj News: बाइक से सात बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: उचकागांव,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमसड़ बाजार में ट्रेनी दरोगा नीतू कुमारी ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक की विक्की से सात बोतल देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि , एक युवक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित जमसड़ गांव का मोहित कुमार व प्रिंस कुमार है। जबकि फरार युवक इसी गांव का सोनू कुमार है। मामले में तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.