Gopalganj News: बाइक तेज चलाने को लेकर हुई बकझक तो पान दुकानदार के गाल में गोली मार उतारा मौत के घाट
गोपालगंज, अगस्त 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के पुरानी चौक धोबी मोहल्ला में जाने वाली सड़क के समीप गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे एक पान दुकानदार के गाल में गोली मार बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। मृत पान दुकानदार शहर के रामनाथ शर्मा मार्ग वार्ड नंबर 20 मोहल्ले के शिवजी प्रसाद का 22 वर्षीय बेटा विकास कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन करने में जुट गई।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मृत पान दुकानदार के पिता शिवजी प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात महावीर अखाड़ा जुलूस में शामिल होने के लिए उसका बेटा विकास कुमार 10 बजे रात में अपनी दुकान बंद करने के बाद एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर वीएम फील्ड के रास्ते होकर शहर की ओर जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.