Gopalganj News: बसडीला गांव में उधार दिए गए रुपए मांगने पर दोस्तों ने की युवक की पिटाई
गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में उधार दिए गए रुपए मांगने पर एक युवक उनके ही दोस्तों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवक की बसडीला गांव निवासी नशीर अली का बेटा सीबू अली बताया गया है। घायल सीबू अली ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त को एक दस हजार रुपए कुछ दिनों पूर्व उधार में दिए थे। जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो पहले से मौजूद करीब 10 लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.