गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को बरौली स्थित कौशल विकास केन्द्र के परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नियोजक में सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने भाग लिया। नियोजन मेले में कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें नियोजन कंपनी के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम 7 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी फराज अहमद ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी बिहार के जिलों में काम करने का मौका देगी। वहीं सैलरी के रूप में इन्हें 15 हजार रुपए प्रति महीने मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2026 को थावे डायट के समीप राजकीय माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भी नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की 25 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। जि...