गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: बरौली। इलाके के किसानों का आफत पीछा छोड़ने का नाम नही ले रहा है। पहले समय पर धान का अनुदानित बीज किसानों को समय पर नही मिला। अलबत्ता किसानों ने बाजार से बीज खरीदकर बिचड़ा डाला और जब रोपनी के लायक बिचड़ा तैयार हुआ तो अब मानसून के कमजोर पड़ जाने से रोपनी के लायक बारिश नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले में बिचड़ा आच्छादन ने पकड़ी रफ्तार, 85.27 प्रतिशत हुई बुवाई किसानों की चिंता वहीं, इन वक्त पर नहर व सरकारी नलकूप भी दगा दे रहे है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलम यह है कि कृषि विभाग ने इस वर्ष प्रखण्ड व नगर क्षेत्र में 87 सौ हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक करीब 15 सौ हेक्टेयर में ही रोपनी हो सकी है। कई किसान पंपसेट व मोटर से सिंचाई कर खेत तैयार कर रहे हैं, जिससे खेती क...