गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: बरौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही बरौली प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चौपालों पर चुनावी समीकरणों की चर्चा हो रही है तो सोशल मीडिया पर संभावित आरक्षण सूची और सीटों के रोस्टर को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों के बीच संभावित प्रत्याशी और वर्तमान जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के पहले सप्ताह के बीच पंचायत चुनाव शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए पूरे जिले में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। अब सभी की निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी हैं, जहां से कभी भी चुनाव कार्यक्रम और अंतिम आरक्षण सूची की घोषणा हो सकती ...