गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के सीवान-सरफरार पथ पर रतनसराय पश्चिमी ढाला के समीप सोमवार की देर रात बाइक के धक्के से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक रतनसराय गांव के ही भरत भगत का 45 वर्षीय बेटा अमरजीत भगत था। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- सराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़ फरारघटना की जानकारी इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक पैदल ही अपने घर से किसी काम से रतनसराय पश्चिमी ढाला की तरफ गया था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की स...