गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलने के दौरान तीन वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्चा गोविंद साह का बेटा आयुष कुमार था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आयुष कुमार अपने घर के बाहर मंगलवार की शाम खेल रहा था। इस बीच उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिवार के सदस्य उसे आनन-फानन में लेकर इलाज के लिए मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आ ही रहे थे कि उसकी मौत रास्ते में ह...