Gopalganj News: बरहिमा टोल टैक्स के समीप युवक को चाकू मार किया जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सिधवलिया थाने के बरहिमा स्थित टोल टैक्स के समीप ढाबा के पास पूर्व के झगड़े को लेकर एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक धर्मेन्द्र ठाकुर का बेटा सूरज ठाकुर बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर) यह भी पढ़ें- Gopalganj News: झझवा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.