Gopalganj News: बढ़ेया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महम्मदपुर के लक्ष्मणपुर के दो युवक जख्मी
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के बढ़ेया मोड़ के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महम्मदपुर थाने के लक्ष्मणपुर गांव के राम किशोर महतो का बेटा मिथिलेश कुमार व राम अयोध्या महतो का बेटा रूपेश कुमार एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से गोपालगंज शहर में आए थे। दोनों काम होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही बरौली थाने के बढ़ेया मोड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.