Gopalganj News: बढ़ेयां में ध्वाजारोहण से शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का हुआ शंखनाद
गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ की तैयारियां शुरू Gopalganj News: गोपालगंज। बरौली प्रखंड के बढ़ेया मोड़ स्थित बढ़ेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा सह शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ की तैयारियों का विधिवत श्रीगणेश हो गया। यज्ञ समिति के अनुसार, महायज्ञ का शुभारंभ आगामी सात फरवरी से होगा। आचार्य रोहित पाराशर, दीपु ओझा और नवनीत मिश्रा सहित अन्य आचार्यों और यजमान सप्तनिक भाजपा नेता विजय मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में ध्वजारोहण का अनुष्ठान संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के बाद बैंड-बाजे और भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.