गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित नगर थाने के एकडेरवा गांव के सुरेन्द्र राम का बेटा प्रदीप कुमार राम उर्फ खतरी चमार बताया गया है। सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में नगर थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में बताया है कि वे शहर में गश्ती पर निकले थे। इस दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रदीप कुमार राम उर्फ खतरी चमार नामक युवक सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, विधि-व्यवस्था को बिगाड़ने, लोक शांति को भंग ...