Gopalganj News: फुलवरिया में ट्रक का चक्का फटा, ई-रिक्शा सवार सात घायल
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: धमाके से दहला बथुआ बाजार, सभी घायलों का निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की मामले की जांच फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के बथुआ बाजार में रविवार को मुख्य पथ पर एक मालवाहक ट्रक का पिछला चक्का अचानक फट गया। चक्का फटने के दौरान बगल से गुजर रहे ई-रिक्शा पर सवार सात यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बथुआ बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों में बथुआ बाजार की इंदु देवी, फूलमती देवी, बालगोविंद भगत और मुन्ना खरवार समेत सात लोग शामिल हैं। बाजारवासियों के अनुसार चक्का फटने का धमाका इतना तेज था कि पूरा बाजार दहल उठा। आवाज सुनकर लोग दुकानों और घरों से निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.