गोपालगंज, अगस्त 2 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पड़रिया गांव में फर्जी दस्तावेज पर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पड़रिया गांव के अखिलेश सिंह विशेन ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन की फर्जी कागजात और जाली दस्तावेज तैयार कर गांव के ही सुरेंद्र सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाजी कर उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा दी। अब आरोपित पक्ष जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फर्जी दानपत्र से जमीन हड़पने की साजिश का आरोप यह भी पढ़ें- Balrampur News: फर्जी दानपत्र से जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स...